Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिमरिया में नए रेल पुल का निर्माण अंतिम चरण में:21 सितंबर से होगा एनआई, 4 अक्टूबर तक इस रूट की ट्रेनों का परिचालन रद्द


बेगूसराय और मोकामा के बीच गंगा नदी पर राजेंद्र पुल के समानांतर एक नए रेल ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पुल से रेल परिचालन अक्टूबर से शुरू करने की कार्रवाई तेज हो गई है। इसके लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एनआई कार्य किया जाना प्रस्तावित है । पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, उपरी हाथीदह, टाल, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल में दिनकर ग्राम सिमरिया में राजेंद्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने के लिए प्री एनआई 21 अगस्त से शुरू किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है एनआई का काम 4 अक्टूबर को पूरा होगा। इस दौरान राजेंद्र पुल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 20 सितंबर को 6 ट्रेन, 21 को 12, 22 को 13, 23 को 1 , 24 को 21, 25 को 24, 26 को 29, 27 को 31, 28 को 21, 29 को 20 और 30 को 25 ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि 1 अक्टूबर को 32, 2 को 32, 3 को 36 और 4 को 21 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इस दौरान 384 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ कर चलाया जाएगा। गंगा नदी पर 1.9 KM लंबा रेल-सह-सड़क राजेंद्र पुल का निर्माण 1959 में किया गया था। नए रेल पुल के निर्माण की मंजूरी मिली थी मौजूदा राजेंद्र पुल पर सिंगल लाइन है और कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण इस पुल पर रेल लाइन का दोहरीकरण करना संभव नहीं है। वर्तमान पुल पर रेल परिचालन शुरू होने के 60 सालों में यातायात में कई गुणा वृद्धि हुई है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2015-16 के रेल बजट में 1491.47 करोड़ की अनुमानित लागत से मोकामा के पास राजेंद्र पुल के समानांतर एक नए रेल पुल के निर्माण की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 12 मार्च 2016 को इस पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र ने किया था। यह नया पुल वर्तमान राजेंद्र पुल के समानान्तर और पटना छोर की तरफ वर्तमान पुल से 50 मीटर की दूरी पर बनाया गया है। इस पुल पर दोहरी रेल लाइन है। मुख्य पुल की लंबाई करीब 1.9 KM और एप्रोच लाइन सहित कुल लंबाई 14 KM है। नए पुल की निर्माण की योजना इस पूरी परियोजना में गंगा नदी पर मुख्य पुल के साथ ही 9 लघु पुल, 2 सड़क उपरी पुल और 3 रेल ओवर का निर्माण भी किया गया है। नए पुल की निर्माण योजना इस तरह बनाई गई है कि वर्तमान पुल के एप्रोच में कम से कम परिवर्तन करना पड़े। निर्माणाधीन नए पुल के दोनों छोर के स्टेशन, वर्तमान पुल के दोनों छोर के स्टेशनों से ही जुड़े होंगे। वर्तमान में उत्तर में स्थित हाथीदह, टाल एवं रामपुर डुमरा स्टेशनों तथा दक्षिण में स्थित राजेन्द्र पुल तथा बरौनी स्टेशनों से जुड़े होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles