आज पटना में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले छात्र सड़कों पर उतरेंगे। आंदोलन को युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ,द सोशलिस्ट, एआ
.
स्टूडेंट्स इनकम टैक्स गोलंबर पर जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताएंगे। प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल होंगे।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य छात्र नेताओं ने पूरे प्रदेश के युवाओं और परीक्षार्थियों से इस बड़े प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की स्थिति चिंताजनक है।

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस तैनात है।

जेपी गोलंबर पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस ने तैयार की रिपोर्ट
बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आंच बिहार में भी देखने को मिली थी। पेपर लीक को लेकर पूरे बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन करके जेल भेजा गया, पुलिस ने गोलियां भी चलाई थीं, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे।
इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट फाइनडिंग पैनल बनाई है। कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड तैयार करके आलाकमान को भेज दिया है। यह पैनल 6 जिले- जहानाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, सीवान और दरभंगा के लिए बनाया गया है।
छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


