Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर पीडीजे ने न्यायिक पदाधिकारियोंके संग की बैठक


12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले वर्ष के तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन व अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार, जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी उपस्थित थे। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों, अधिक से अधिक लंबित मामलों के निष्पादन, पक्षकारों को नोटिस भेजने तथा आपसी सहमति से मामलों के त्वरित निपटारे पर विस्तार से चर्चा की गई। पीडीजे ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित व प्रभावी प्रयास करने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles