Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

BNMU में 11 करोड़ बकाया के कारण अटके रिजल्ट जारी:1 लाख छात्रों को राहत, बचे परिणाम 1-2 दिन में जारी होने की उम्मीद


मधेपुरा में BN मंडल विश्वविद्यालय में UMIS की आईटीआई कंपनी के 11 करोड़ रुपए से अधिक बकाया रहने के कारण अटके परीक्षा परिणामों में से कई रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद छात्रहित में परिणाम जारी करने पर सहमति बनी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शेष लंबित परिणाम भी एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे। इससे करीब एक लाख विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। भुगतान अटकने से रुकी थी रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि भुगतान को लेकर UMIS की ओर से रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की। छात्रहित को देखते हुए कंपनी रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार हो गई। उन्होंने बताया कि यूजी फिफ्थ सेमेस्टर, सेकंड सेमेस्टर और फोर्थ सेमेस्टर समेत कई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए हैं। बीएड का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। यूजी थर्ड सेमेस्टर का परिणाम भी आ चुका है। शेष परिणाम भी एक-दो दिन में जारी कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बीएड छात्रों को सबसे ज्यादा थी रिजल्ट की चिंता बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी कई सप्ताह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी नहीं होने से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने और आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया में परेशानी हो रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 26 सितंबर तक जारी करने का आश्वासन दिया गया था। अब विश्वविद्यालय ने बीएड का रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी है। रिजल्ट में देरी को लेकर सोमवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन भी किया था। इन परीक्षाओं के परिणाम थे लंबित विश्वविद्यालय में स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर दिसंबर 2025, सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर जून 2026, पीजी सेकंड सेमेस्टर जून 2026, बीएड फर्स्ट ईयर 2026 और डिग्री थर्ड पार्ट स्पेशल एग्जाम (ओल्ड कोर्स) के परिणाम लंबित बताए जा रहे थे। इनमें स्नातक के करीब 90 हजार, पीजी के करीब 5 हजार और बीएड के करीब 1200 विद्यार्थी प्रभावित थे। अब इनमें से कई परिणाम जारी किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि बाकी परिणाम भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। 11 करोड़ से अधिक भुगतान को लेकर बना था गतिरोध रिजल्ट जारी करने को लेकर विश्वविद्यालय और UMIS की आईटीआई कंपनी के बीच भुगतान का मामला सामने आया था। कंपनी का विश्वविद्यालय पर 11 करोड़ रुपए से अधिक बकाया बताया जा रहा है। इसी भुगतान के कारण रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। अब कंपनी से बातचीत के बाद परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लंबित परिणामों को जल्द से जल्द जारी करने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, आगे की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाएं प्रभावित न हों।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles