![]()
औरंगाबाद में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हो गया। शहर में भाजपा ऑफिस के पास 2 डंपरों की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और लपटें उठने लगी। उत्तर प्रदेश के दोनों ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक डंपर दाउदनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा औरंगाबाद की दिशा से आ रहा था। भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक संभल भी नहीं पाए और कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों के इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। घटना औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 की है। घायलों का भेजा अस्पताल हादसे के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे दोनों डंपरों के चालक और सह चालक कुछ देर के लिए डंपर में ही फंसे रहे। जिसके वे लोग कूद गए। इस दौरान ड्राइवर झुलस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से एक चालक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
हादस के कारण लगा जाम घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों डंपरों में लगी आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे के कारण एनएच-139 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपरों को हटवाकर सड़क को खाली कराया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

