![]()
किशनगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में एक विशेष अभियान चलाया। इस साप्ताहिक अभियान के तहत विभिन्न मामलों में कुल 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस का यह अभियान अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ केंद्रित था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन जांच अभियान चलाया गया। किशनगंज पुलिस द्वारा सोमवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस विशेष अभियान में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। इस अवधि में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 12 लाख 29 हजार 625 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 326.25 ग्राम स्मैक, ब्राउन शुगर और हेरोइन भी बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा अभियान के दौरान पुलिस ने 31.44 ग्राम एमडी ड्रग, 156.97 लीटर विदेशी शराब और 65 लीटर देशी शराब जब्त की। इसके साथ ही 150 लीटर जावा को नष्ट किया गया। पुलिस ने 133 मवेशी, 12 ट्रक, एक ट्रैक्टर, छह मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक चिलम, एक मोटर, दो टेबल फैन, चार सीलिंग फैन, मोबाइल फोन, अवैध लॉटरी टिकट और 80 हजार 410 रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


