Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिता ने मुंबई से पैसे नहीं भेजे तो की आत्महत्या:नाबालिग बेटे ने मेला घूमने के लिए मांगे थे रुपए, नानी के दुपट्‌टे को फंदा बनाकर लटका


समस्तीपुर में नाबालिग ने सुसाइड कर लिया है। उसके मां-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। नाबालिग समस्तीपुर में नाना के पास रहता है। उसने फोन पर पिता से मेले में घूमने के ए रुपए मांगे थे। नाना का कहना है कि पिता ने पैसे नहीं भेजे थे। इस कारण नाती नाराज हो गया था। उसने अपने नानी की दुपट्‌टे से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दरभंगा के बिरौल थाना पोखरा गांव निवासी अनिल महतो के बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है। मामला मंगलवार रात का है, आज सुबह लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना रोसरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है। नाना से रुपए लेकर मेला गया था मृतक के नाना रामभरोस महतो ने कहा कि सत्यम बचपन से ही मेरे पास रहा है। सिंघिया नरहन में नाग पंचमी को लेकर मेला लगा था। वो जिद कर रहा था कि उसे वहां घूमना है। उसकी बात पिता से हुई थी और पैसे मांगे थे। पैसे नहीं आए तो मैंने उसे 300 रुपए देकर मेला घूमने भेजा था।
घर लौटा तो देखा नाती की लाश लटकी है नाना रामभरोस महतो ने कहा कि सत्यम मेला चला गया था। मैं भी खेत में काम करने चला गया था। शाम में मैं जब लौटा तो देखा सत्यम दुपट्‌टे के सहारे लटका हुआ है। मैंने उसे आवाज दी, पर वो कुछ नहीं बोल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद नाती की लाश को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि फंदे से लटक कर किशोर ने जान दी है। परिवार के लोगों ने कहा कि उसके पिता बाहर रहते हैं। किशोर ने पैसे की मांग की थी, लेकिन पैसा नहीं मिले। जिस कारण से नाबालिग फंदे से लटक गया। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles