Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में 5 अगस्त तक बारिश की संभावना:बागमती नदी का बढ़ रहा जलस्तर, शहर में बीच सड़क तक फैला कचरा


मुजफ्फरपुर में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब नौ बजे के बाद जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दूसरी ओर मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से औराई-कटरा इलाके में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त के बीच मुजफ्फरपुर जिले में आकाशीय बिजली, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बुधवार सुबह से ही इसका असर देखने को मिला। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन शहर में नगर निगम सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण कई स्थानों पर जमा कचरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के पानी से भीगे कचरे से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को संक्रमण और बीमारियों का भी डर सताने लगा है। बागमती नदी उफान पर इधर नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश का असर अब बागमती नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। औराई प्रखंड के कटौझा गेज स्थल पर बुधवार को बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन की निगरानी भी तेज कर दी गई है। फिलहाल तटबंध के बाहर पानी का फैलाव नहीं हुआ है और किसी गांव या घर में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना भी नहीं है। बावजूद इसके तटबंधों के बीच रहने वाले विस्थापित परिवारों और सब्जी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि अगले एक-दो दिनों तक जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो हालात बिगड़ सकते हैं। कटरा के निचले इलाकों पर खतरा प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो औराई के साथ-साथ कटरा प्रखंड के निचले इलाकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। तटबंधों के बीच रहने वाले लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो सकता है और कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने की आशंका है। कटरा पीपा पुल बंद, 15 से 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर को मजबूर लोग बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कटरा में बने पीपा पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके कारण औराई से कटरा तथा कटरा से औराई आने-जाने वाले लोगों को अब 15 से 40 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles