Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

15 लाख के इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद

Naxal News: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के रहने वाले भाकपा माओवादी को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम मदन महतो उर्फ शंकर महतो उर्फ चरण बताया गया है. वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य था. झारखंड पुलिस ने बताया है कि चरण समेत 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. चरण पर 15 लाख रुपए का इनाम था.

15 लाख का इनामी नक्सली है मदन महतो

पुलिस के मुताबिक, सरायकेला-खरसावां जिले से 15 लाख रुपए के इनामी समेत 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, मदन महतो उर्फ शंकर महतो उर्फ चरण के साथ रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार और उसकी पत्नी मीना पहाड़िया उर्फ निपु पहाड़िया उर्फ मीरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रवि और उसकी पत्नी दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले हैं.

15 लाख के इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद
सरायकेला-खरसावां जिले से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम के साथ तीनों नक्सली. फोटो : प्रभात खबर

स्वयंभू उप-जोनल समिति का सदस्य है रवि

रवि प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू उप-जोनल समिति का सदस्य है, तो उसकी पत्नी उप-जोनल कमांडर. मीना मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है. झारखंड पुलिस ने बताया है कि तीनों को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, मदन महतो पर 15 लाख रुपए, रवि सिंह सरदार पर 5 लाख रुपए और मीना पहाड़िया पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ें: 10 लाख की इनामी महिला नक्सली ने कोलकाता में किया सरेंडर, झारखंड-ओडिशा सीमा पर थी सक्रिय

झारखंड-बंगाल में मदन महतो पर दर्ज हैं 41 मुकदमे

मदन महतो पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भारतीय न्याय संहिता (पूर्व में भारतीय दंड संहिता), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और अन्य कानूनों के तहत 41 मुकदमे दर्ज हैं.

रवि सरदार के खिलाफ दर्ज हैं 43 केस

  • पुलिस ने बताया कि रवि सिंह सरदार के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में 43 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
  • मीना पहाड़िया झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में दर्ज 18 नक्सल संबंधी मामलों में आरोपी है.

ये भी पढ़ें: अमित शाह की चेतावनी का असर, 4 राज्यों में सक्रिय खूंखार माओवादी मधाई पात्रा ने किया सरेंडर

झाटी पहाड़ी मुठभेड़ में शामिल था मदन और रवि

पुलिस के अनुसार, मदन महतो और रवि सिंह सरदार आकाश उर्फ असीम मंडल दस्ते के सदस्य थे. यह दस्ता 11 जुलाई 2018 को एमजीएम थाना क्षेत्र के झाटी पहाड़ी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था. मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 193वीं बटालियन के जवान निर्मल घोष शहीद हो गये थे.

The post 15 लाख के इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles