कटिहार में बच्चा चोर की अफवाह से हड़कंप:पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

Date:


कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र के दास टोला गांव में देर शाम बच्चा चोर के घूमने की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर गांव तथा आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्ति की खोजबीन की। यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि सकरपुरा, बांका टोला और मुस्लिम टोला सहित कई पड़ोसी गांवों के लोग भी दास टोला पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर गांव के खेतों, खलिहानों, बगीचों और बहियार तक में बच्चा चोर की तलाश की। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय डंडखोरा थाना को दी। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने भी चारों तरफ खोजबीन की, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अफवाह थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp