![]()
36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 अगस्त 2026 को मोतिहारी में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के 28 खिलाड़ी विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने बताया कि यह जिले के लिए गौरव का विषय है। संघ के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सह सचिव विश्वजीत कुमार को प्रतियोगिता में चीफ सेलेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेवाएं देंगे जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। टीम के कोच के रूप में अभिजीत आनंद और गौरव कुमार खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। सचिव सह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में समर्थ प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिजीत कुमार, आयुष राज, नित्या कुमारी, इशिका, आरोही सिंह, अनुष्का आजाद, अदिति गुप्ता, आयुषी सैनी, सौम्या राज, कनिका स्वास्ति, हिमांशु राज, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, मुन्ना कुमार, आदर्श कुमार, अभिराज नायक, समरजीत कुमार, रेवन्थराज मेहता, आर्यन कुमार, नीतिश कुमार, कृषिका राज, सृष्टि कुमारी, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी, निखिल कुमार, हर्षवर्धन और आशीष कुमार शामिल हैं। जिले और बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव (सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा), राखी सिंह, पार्वती कुमारी (शिक्षिका), सभ्यता कुमारी (पीईटी, जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा), राकेश कुमार (जिला खेल प्रभारी), विशाल कुमार, गौरव कुमार, राजनन्दन शर्मा, विनय कुमार (प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय), अजय कुमार, रोहित कुमार और बंटी कुमार सहित अनेक शिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला ताइक्वांडो संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि खिलाड़ी अपने अनुशासन, कठोर अभ्यास और उत्कृष्ट तकनीक के बल पर राज्य प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करेंगे।
