![]()
समाहरणालय में जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की। बैठक में जिले के निर्यात को बढ़ाने पर चर्चा हुई। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर बात हुई। स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने निर्यात योग्य उत्पादों के चयन पर विचार किया। उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा की गई। प्रमुख कार्य बिंदुओं की पहचान पर चर्चा हुई। इन निष्कर्षों के आधार पर जिला निर्यात कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया पर भी बात हुई। बैठक में छोटे और मध्यम उद्यमों को ऑनलाइन कारोबार से जोड़ने पर जोर दिया गया। स्थानीय उद्यमियों को अमेजन, डीएचएल, शिपरॉकेट, ओएनडीसी जैसे प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना पर विचार हुआ। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात ऋण बीमा निगम, सिडबी, नाबार्ड, डाक विभाग, बैंकों के साथ समन्वय पर चर्चा हुई। निर्यातकों की समस्याएं लेकर समाधान के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद मौजूद रहे।
जिले के निर्यात बढ़ाने की कार्ययोजना पर मंथन किया गया
