चंदवा प्रखंड की आदर्श पंचायत कामता में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य अयूब खान 11 अक्टूबर को भूख हड़ताल करेंगे। हड़ताल परहैया टोला स्थित स्कूल परिसर में होगी। अयूब खान ने कहा कि चटुआग सांसद आदर्श ग्राम के पीवीटीजी बस्तियों सहित पंचायत के कई गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। परहैया टोला तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। चिरोखाड़ स्कूल में भी पानी और शौचालय की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि स्कूल भवन और शौचालय निर्माण सहित अन्य जरूरतों को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ। इसी कारण भूख हड़ताल का फैसला लिया गया है।
