Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जनरल स्टोर की आयरन शीट हटाकर डेढ़ लाख की चोरी:दुकानदार बोला- पड़ोसी ने दी जानकारी, सहरसा में 15 दिनों में 12 घटनाएं


सहरसा के गंगजला चौक स्थित एक पान की दुकान में चोरों ने छत का चदरा उखाड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान और नकद 5,000 रुपये चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार ने गुरुवार दोपहर सहरसा सदर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना गंगजला चौक के वार्ड नंबर 18 में हुई। दुकानदार गुड्डू कुमार, जो सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 पटेल नगर के निवासी हैं, पिछले 20 वर्षों से यहां पान की दुकान और जनरल स्टोर चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में सैलून चलाने वाले एक नाई ने उन्हें फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। गुड्डू कुमार के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर लगे चदरे को उखाड़ा और अंदर प्रवेश किया। कैश काउंटर में रखे 5,000 रुपये भी ले गए इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर लगी प्लाई को काटकर डेढ़ लाख रुपये के पान मसाले और जनरल स्टोर के सामान सहित कैश काउंटर में रखे 5,000 रुपये नकद चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में चौक-चौराहों पर पुलिस गश्त नहीं करती, जिसके कारण चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। करीब 15 दिनों के अंदर में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles