![]()
गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 10 अगस्त को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर आवेदन करने से लेकर सोलर रूफटॉप स्थापित करने तक की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिलेगी। शिविर में योग्य लाभार्थियों के लिए मौके पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। लाभार्थियों को सोलर रूफटॉप लगाने की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और अनुदान राशि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। सोलर रूफटॉप लगाने के लिए मिलेगा पैसा इस विशेष शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। वे इच्छुक लाभार्थियों को सोलर रूफटॉप स्थापित करने के लिए ऋण सुविधा से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने जिले के अधिक से अधिक पात्र लोगों से इस शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों की बिजली जरूरतों को सौर ऊर्जा से पूरा करना और बिजली के खर्च को कम करना है। लाभार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

