Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो दर्जन से अधिक वाहनों को चालान काट कर छोड़ा

हज़ारीबाग| हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार वाहन चेकिंग जारी है। इसके लिए शहर के विभिन्न चौराहों का चयन कर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत एसपी अमन कुमार के निर्देश पर शहर के चौक पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां विभिन्न तरह के यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दो दर्जन लोग पकड़े गए। उन्हें चालान काटकर छोड़ा गया। उन्हें फिर से गलती नहीं दोहराने की चेतावनी दी गई। उक्त अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर कर रहे थे। इसमें सअनि सुरेंद्र प्रसाद शर्मा (यातायात), 04 पुलिस पदाधिकारी, और 08 गृहरक्षक की टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले लोग को पकड़ा ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles