Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कामरेड ललकु महतो की प्रतिमा का अनावरण, उनके संघर्षों को किया याद


भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के पतरातू गांव निवासी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता कामरेड स्व ललकु महतो की पहली पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। मौके पर उनकी प्रतिमा उनके गांव में स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद कामरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, गिरिडीह लोकसभा के वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के सुपुत्र पियूष चौधरी, कामरेड पंचानन महतो, कामरेड ललकु महतो, कामरेड पोखन महतो व स्व ललकु महतो की पत्नी मुनकी देवी, पुत्र परमेश्वर महतो, प्रताप कुमार महतो, पुत्रवधू पोशी देवी, मीना देवी के अलावा उनके तीनों पुत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से किया। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन राम बिनय महतो व बन्धु महतो ने किया। मौके पर पूर्व सांसद कामरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि स्वर्गीय कामरेड ललकु महतो ने अपना पूरा जीवन गरीब, मजदूर और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। गरीबों को आर्थिक और सामाजिक आजादी दिलाने के लिए लगातार आंदोलन चलाया। उन्होंने कहा कि स्व. ललकु महतो का संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने कहा कि कामरेड स्व ललकु महतो झारखंड राज्य को अलग करने में अहम भूमिका निभाई। पियूष चौधरी ने कहा कि स्व ललकु महतो के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और शोषणमुक्त व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम को कपिल देव मुंडा सहित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सोसोकला पंचायत के पूर्व मुखिया बजरंग महथा, पंसस पटेल महतो, आनंद महतो, रचिया महतो, महेंद्र महतो, सर्वेश्वर महतो, कार्तिक महतो, नरेश महतो, जलेश्वर महतो, लोकेश्वर महतो, राजेश्वर महतो, पवन कुमार महतो, गुलेश्वर महतो, भुलेश्वर महतो, चनु महतो, खिरोधर महतो, रुसा महतो पार्टी के कार्यकर्ता सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles