![]()
जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चौकीतांड इलाके में गुरुवार की शाम घर में अकेली महिला के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिसन को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उसका पति मजदूरी करने गया था और घर लौटने में देर हो गई थी। इसी दौरान गांव का ही भोजल यादव शराब के नशे में उसके घर में घुस आया। उसने पहले पति के बारे में पूछा। घर में घुसकर रेप का किया प्रयास पति के मजदूरी करने जाने की बात बताने के बाद मुझे पकड़ कर घर के अंदर खींच कर ले गया और खटिया पर पटक कर साया, साड़ी खोलकर नग्न कर बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। हम चिल्लाते हुए उसे जोर से धक्का मार दिया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने आरोपी के पिता से भी शिकायत की लेकिन वहां भी उसे धमकाने की बात कही गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को एक साल ही हुआ है। वह मूल रूप से विजैया गांव की रहने वाली है और पिछले कुछ साल से अपने पति नीतीश यादव के साथ चौकीतांड में घर बनाकर रह रही है। घटनास्थल पर FSL टीम ने जुटाया साक्ष्य महिला के अनुसार,घटना के समय पति घर पर नहीं था और वह घर में अकेली थी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। महिला ने बताया कि आरोपी युवक रिश्ते में ससुर लगता है। महिला का मेडिकल सोनो अस्पताल में कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।आरोपी युवक भोजल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

