Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो स्टेशन के ऑटो स्टैंड में मर्डर:पुराने विवाद में साथी ने की फायरिंग, गर्दन और पीठ में लगी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम


बोकारो रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड के समीप आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिग्नल एंड टेलीकॉम ऑफिस के पास ट्रेकर (टेंपू) स्टैंड के निकट हुई। मृतक की पहचान कुरमीडीह गोल मार्केट, स्टेशन रोड निवासी 23 वर्षीय सचिन कुमार उर्फ सचिन यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सचिन वहां टहल रहा था, तभी गोल मार्केट निवासी भोलू नामक युवक ने उसे देख लिया। दोनों के बीच पहले गाली-गलौज और फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि आरोपी ने कमर में खोंसकर रखा देसी पिस्टल निकाल लिया और दो राउंड फायरिंग कर दी। गर्दन और पीठ में लगी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम फायरिंग के दौरान एक गोली सचिन की गर्दन में और दूसरी पीठ में लगी। दो गोलियां लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर नियंत्रित किया। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किए जाने की भी जानकारी मिली है। 10-20 दिन पहले हुआ था विवाद, आरोपी फरार पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 20 दिन पहले मृतक और आरोपी के बीच मारपीट हुई थी। मृतक के भाई ने भोलू पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके आपराधिक इतिहास की भी चर्चा की है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और बोकारो पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि घटनास्थल जीआरपी थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles