Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में सड़क हादसे में 2 की मौत:1 घायल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई; सड़क पर लगा घंटों जाम


मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। यह हादसा कोटवा-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर चिउटाहाँ चौक से लगभग एक किलोमीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। हादसे की सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों और घायल की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक और घायल मथुरापुर और अमवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने लोगों को समझाकर सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles