Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झखरा तालाब की सफाई की मांग तेज, ज्ञापन

झारखंड युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की अगुवाई में ग्रामीणों ने लोहरदगा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सेन्हा प्रखंड अंतर्गत ग्राम झखरा के सार्वजनिक तालाब की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब पूरी तरह जलकुंभी से भर गया है, जिससे पानी सड़ चुका है और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है तथा हैजा समेत अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि तालाब का दूषित पानी किसानों के धान के खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसल प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या अब जनस्वास्थ्य और कृषि, दोनों के लिए गंभीर बन चुकी है, इसलिए प्रशासन को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। उपायुक्त से तालाब से जलकुंभी हटाकर व्यापक सफाई अभियान चलाने तथा आवश्यक स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। इमरान आजाद अंसारी सहित ग्रामीणों ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले में प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगा, ऐसी उन्हें उम्मीद है। मौके पर ग्रामीण मुमताज अंसारी,तौसीफ अंसारी, सोहन उरांव, मोख्तार अंसारी, नफीस अंसारी, सयुम अंसारी, लोहरा मुंडा, विनोद ठाकुर, सन्तोष ठाकुर दीप ठाकुर, वीर सिंह उरांव, प्रानन्द उरांव, बाल्किसुन उरांव, अनिल जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles