Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतीपुर थाने के पास स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा:BMP जवान की मौत, SI और दुकानदार गंभीर; सब्जी लेने निकले थे जवान और SI


मुजफ्फरपुर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में BMP जवान की मौत हो गई। मोतीपुर थाना परिसर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में BMP जवान भार्गव भूषण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोतीपुर थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और स्थानीय दुकानदार विनोद कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त BMP जवान भार्गव भूषण और SI धर्मेंद्र कुमार थाना से निकलकर सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान थाना के पास तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए SI धर्मेंद्र कुमार और दुकानदार विनोद कुमार साह को बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया। BMP जवान भार्गव भूषण को भी SKMCH ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक महीने से मोतीपुर थाने में थे तैनात भार्गव भूषण पिछले करीब एक महीने से मोतीपुर थाने में तैनात थे। वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो से तीन लोगों को टक्कर मारी है। हादसे में एक BMP जवान की मौत हुई है, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर और दुकानदार घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए SKMCH भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles