![]()
जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर पतौना मोड़ के पास शनिवार शाम दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में देवघर जा रहे एक कांवड़िया दंपती घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल दंपती को तत्काल इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान गयाजी जिले के सौतर गांव निवासी रविन्द्र कुमार सिंह और उनकी पत्नी चंचला देवी के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। फरार बाइक सवार की पहचान करने में जुटी पुलिस घायल रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से देवघर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान पतौना चौक के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और फरार बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिवार को दी, जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए दंपती को अपने साथ ले गए।
