पीताम्बरा पीठ में शतचंडी महायज्ञ 19 मार्च से:गोपालगंज में 21 हजार लोग जलभरी यात्रा में होंगे शामिल, रणनीति तैयार

Date:


गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड स्थित नया टोला पीताम्बरा पीठ में 19 मार्च से 27 मार्च तक नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महायज्ञ की शुरुआत 21 हजार कन्याओं और महिलाओं की जलभरी यात्रा के साथ होगी। इस महायज्ञ में देश के प्रख्यात विद्वानों और आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ‘शतचंडी पाठ’ और ‘हवन’ संपन्न कराया जाएगा। बनारस से 11 ब्राह्मणों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी वैदिक परंपरा से पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के आयोजक हैं पीठाधीश्वर महर्षि शिवानंद परमहंस पीताम्बरा पीठ के पीठाधीश्वर महर्षि शिवानंद परमहंस इस नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के आयोजक हैं। कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सतीश पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कथावाचक महर्षि विप्रेंदु जी महाराज होंगे। महायज्ञ की शुरुआत में निकलने वाली जलभरी यात्रा में लगभग 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। 21 हजार कलशों के साथ यह यात्रा पीताम्बरा पीठ से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से पवित्र जल संग्रह करेगी। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई आयोजकों द्वारा महायज्ञ को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवकों की टोलियां बनाई गई हैं। यातायात व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सहायता के लिए विशेष मार्ग चार्ट तैयार किया गया है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन संध्याकाल में ख्याति प्राप्त संतों द्वारा प्रवचन की व्यवस्था की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का प्रबंध भी किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है और टोलियां बनाकर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। स्थानीय प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Company signs agreement with BMRCL to invest ₹115 Cr

Synopsis: Prestige Group signs a 30-year pact with BMRCL...

What the killing of drug lord ‘El Mencho’ means for Mexico

Mexico's most wanted man and the leader of the...

Wedding of ‘VIROSH’: 5 things Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna bond over beyond cinema |

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna are tying the...
Join Us WhatsApp