Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

‎झारखंड विधानसभा के ‎‎मानसून सत्र का चौथा‎‎ दिन:भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, ‎8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित‎


झारखंड विधानसभा के ‎‎मानसून सत्र का मंगलवार को चौथा दिन है। भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर प्रदर्शन किया और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्रवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इधर, सोमवार को सदन की कार्यवाही‎‎ विपक्ष की गैर मौजूदगी‎‎ में हुई। इस दौरान‎‎ प्रश्नकाल में सदन से‎‎ अनुपस्थित रहने वाले‎ विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ‎ महतो ने नाराजगी जताई।‎ स्पीकर ने कहा कि‎ सवाल कर सदन में नहीं आना संसदीय ‎व्यवस्था में अच्छी परंपरा नहीं है। स्पीकर ने ‎तय समय पर सदन की कार्यवाही शुरू की।‎ भोजना अवकाश के बाद से चालू वित्तीय‎वर्ष 2026-27 का 8,399 करोड़ 31‎लाख 11 हज़ार रु. का अनुपूरक बजट पारित ‎हुआ। अनुपूरक बजट पर हुए वाद-विवाद‎का जवाब देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वर्ष 2024 से प्रारंभ की‎ गई मईयां सम्मान योजना ने राज्य और प्रति‎व्यक्ति आय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण ‎योगदान दिया है। इस योजना के चालू होने के ‎बाद झारखंड का औसत विकास दर करीब ‎7.02% रहा। प्रति व्यक्ति आय वर्तमान ‎मूल्य पर 1,16,663 रुपए हो गई है।‎ इधर, ध्यानाकर्ष में विधायकों को आवास ‎बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के ‎संबंध में सरकार द्वारा दिए गए जवाब पर‎ मंत्री राधाकृष्ण ने नाराजगी जतायी। कहा- वे‎ खुद सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। इस ‎पर मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि यह ‎विधायकों के गृह निर्माण का मामला है। एक ‎साथ एक जगह पर जमीन नहीं मिल रही है।‎ नगड़ी, नामकुम, रातू, ओरमांझी में अंचल‎ कार्यालय की ओर से जमीन चिह्नित कर‎ उपलब्ध कराया गया है। इसे गृह निमार्ण के ‎लिए बनी सहकारिता समिति को बताया गया ‎है। समिति की अनुमति मिलने के बाद जमीन‎ उपलब्ध करा दी जाएगी।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles