Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर कोसी एक्सप्रेस में लगी आग:रेलवे कर्मियों ने 6 फायर सिलेंडर से आधे घंटे में बुझाई, ब्रेक जाम मिलने के बाद जांच की गई


सहरसा-मानसी रेलखंड पर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक पैड में आग लग गई। रेलवे कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही ट्रेन संख्या 18625 हटिया-कोसी एक्सप्रेस सुबह करीब 5:30 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे 13 मिनट की देरी से आई थी और स्टेशन पर 43 मिनट तक रुकी रही। छह अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया
इसी दौरान ट्रेन के एक कोच के पहिए के पास ब्रेक पैड जलने के कारण आग की लपटें और धुआं निकलता देखा गया। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, M/2-213815/SER नंबर वाले चेसिस/कोच के पहिए से आग देखी गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और छह अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम होने की बात सामने आई। तकनीकी टीम द्वारा स्थिति को नियंत्रित किए जाने के बाद ट्रेन को सुबह 6:13 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फायर बिग्रेड के फायरमैन संतोष कुमार ने कहा कि कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वे लोग सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे जहां आज से पूरी तरह हिट था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles