Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिमडेगा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा “हर घर तिरंगा 2026” कार्यक्रम के तहत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विभिन्न संकायों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विदित हो कि यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया जा रहा है। ‘ सिमडेगा कॉलेज सहित सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिमडेगा कॉलेज में इसके तहत 12 अगस्त को क्विज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त को “तिरंगा: भारत की एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वय प्रो. रीमा सुप्रिया कुजूर एवं प्रो. विशेश्वर मुंडा सहित कई शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles