Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर यूनिवर्सिटी कांवोकेशन, शेखपुरा के 2 छात्रों को गोल्ड:साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग के ट्रेनर्स ने जीते मेडल


मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शेखपुरा जिले के साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग के तीन बी.एड. प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन प्रशिक्षुओं को कुल दो स्वर्ण और एक रजत पदक से सम्मानित किया गया, जिससे जिले का नाम रोशन हुआ। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में शेखपुरा निवासी मोहन सिंह की पुत्री अंजली कुमारी (सत्र 2023-25) और अनिल कुमार सिंह की पुत्री मोनम कुमारी (सत्र 2024-26) शामिल हैं। सुनील प्रसाद सिंह के पुत्र कुमार आनंद (सत्र 2023-25) को रजत पदक से नवाजा गया। समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे स्टूडेंट यह प्रतिष्ठित पदक मंगलवार को मुंगेर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार द्वारा प्रदान किए गए। पदक ग्रहण करते समय प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों में खुशी और गर्व का माहौल था। साई कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अंजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह केवल पदक विजेताओं की नहीं, बल्कि पूरे साई कॉलेज परिवार की सफलता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस निरंतर सफलता का श्रेय दिया। डॉ. कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रशिक्षु भविष्य में आदर्श शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मेडल विनर्स को दी बधाई कॉलेज के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि यह सफलता कॉलेज में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये पदक विजेता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और जिलावासियों ने तीनों पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शेखपुरा लौटने पर भी जिलावासियों ने उनका अभिनंदन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles