Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में 33 हजार केवीए तार से झुलसा मिस्त्री:शटडाउन के बावजूद हादसा, फर्स्ट एड के बाद सदर अस्पताल रेफर


बक्सर के नया भोजपुर स्थित डीके कॉलेज के पीछे मठिया इलाके में बुधवार को विद्युत कार्य के दौरान एक मिस्त्री 33 हजार केवीए के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान ब्रह्मपुर निवासी 28 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गलती से दूसरी लाइन पर चढ़ने से झुलसा मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में विद्युत कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। इसी दौरान नीरज कुमार निर्धारित लाइन पर काम करने के बजाय गलती से दूसरी लाइन पर चढ़ गया, जिसमें विद्युत प्रवाहित थी। तार के संपर्क में आते ही उसे तेज झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने नीचे उतारा, अस्पताल में कराया भर्ती घटना के तुरंत बाद उसके साथ काम कर रहे लोगों और स्थानीय निवासियों ने उसे नीचे उतारा। प्राथमिक उपचार के लिए उसे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, नीरज कुमार के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां घायल का इलाज जारी है। सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है और इसमें सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाना अनिवार्य है। लोगों ने बिजली से जुड़े कार्यों के दौरान शटडाउन की स्थिति की सही तरीके से निगरानी करने और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन कर ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles