Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लाइन काटने आए कर्मी को वहीं बैठाएं, हमें फोन करें-विधायक:बोले- उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए


शिवहर के तरियानी प्रखंड अंतर्गत सरवरपुर गांव में क्षेत्र भ्रमण के दौरान बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार सिंह रानू ने बिजली व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि यदि कोई बिजली कर्मी लाइन काटने आता है, तो उसे वहीं रोककर तुरंत उन्हें सूचित करें। उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल थमाए जा रहे विधायक रानू ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गलत बिजली बिल थमाए जा रहे हैं और तरियानी क्षेत्र में पदस्थ कनीय अभियंता का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कई मामलों में उपभोक्ताओं के ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं और विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इससे आम जनता में भय और असंतोष का माहौल बन गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क करें विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को बेवजह परेशान किया गया, तो वे भी इसका जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई भी बिजली विभाग का कर्मी लाइन काटने आता है, तो उपभोक्ता उसे वहीं रोककर तुरंत उन्हें सूचना दें। विधायक रानू ने जनता को आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे उनसे संपर्क करने को कहा। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles