Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

असम में कुदरत का कहर, राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए देगी बंगाल सरकार

असम में कुदरत का कहर, राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए देगी बंगाल सरकार

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Assam Floods: असम में आयी विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने पड़ोसी राज्य की मदद करने की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि असम में आयी बाढ़ भयावह है. संकट की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्यों के लिए उन्होंने पड़ोसी राज्य को 10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. सीएम ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि असम में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गये हैं. ऐसे में एक पड़ोसी राज्य होने के नाते मदद करना बंगाल का नैतिक कर्तव्य है.

असम से हमारा विशेष आध्यात्मिक संबंध : शुभेंदु

विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- पड़ोसी राज्य असम में स्थिति बेहद भयावह है. असम और पश्चिम बंगाल के बीच केवल भौगोलिक सीमा ही नहीं, बल्कि एक विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध भी है. मणिपुर और छत्तीसगढ़ जैसे कई अन्य राज्यों ने भी असम को सहायता देने की घोषणा की है. इसी क्रम में हम भी मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से असम सरकार को 10 करोड़ रुपए की सहायता दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी से विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की मांग- अंडाल से दक्षिण भारत के लिए शुरू करें विमान सेवा

असम में बाढ़ का तांडव, 100 से अधिक की मौत

असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदियों में उफान की वजह से दर्जनों जिले जलमग्न हैं. बाढ़ और भू-स्खलन के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी 10 करोड़ रुपए असम में प्रभावित लोगों के भोजन, चिकित्सा, अस्थायी आश्रय और पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Video: पुरुलिया में गलत इलाज से महिला की मौत, नर्सिंग होम सील, पीड़ित परिवार को शुभेंदु अधिकारी ने दी 5 लाख की मदद

The post असम में कुदरत का कहर, राहत कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए देगी बंगाल सरकार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles