Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी:CCTV कैमरे लगेंगे, रात में प्रहरी तैनात होंगे, संदिग्धों पर नजर रहेगी


मोतिहारी में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी मठ-मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में, सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने नगर थाना परिसर में विभिन्न मठ-मंदिरों के पुजारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मंदिर परिसरों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि प्रहरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। कई पुजारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की
दैनिक भास्कर की टीम ने शहर के विभिन्न मंदिरों का जायजा लिया, जहां कई पुजारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर परिसर नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने चापाकल और अन्य सामान चोरी होने की घटनाओं का भी जिक्र किया। पुजारी ने यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई थी। एसडीओ अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी मठ-मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, रात्रि प्रहरी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि रात के समय मंदिरों की सुरक्षा बनी रहे। अब मंदिरों की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत होगी एसडीओ ने यह भी बताया कि जिन मंदिरों में बड़े धार्मिक आयोजन होंगे, वहां आवश्यकतानुसार संबंधित थाने से पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। वहीं, पुजारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब मंदिरों की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत होगी और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles