Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का असर : पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में रेड अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का असर : पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में रेड अलर्ट

West Bengal Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक शक्तिशाली होकर डिप्रेशन (Depression) में बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD Alipore) के अनुसार, यह सिस्टम गांगेय पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) राजस्थान के बीकानेर से कोलकाता होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से पूरा दक्षिण बंगाल मूसलाधार बारिश से बेहाल है.

मौसम अपडेट की प्रमुख बातें

  • 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी : गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में 200 मिमी से अधिक (अत्यधिक भारी) बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है.
  • इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट : पुरुलिया, झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और हुगली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) की संभावना जतायी गयी है.
  • कोलकाता के मौसम का हाल : कोलकाता और हावड़ा समेत आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
  • मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक : उत्तर बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर समुद्र बेहद अशांत रहेगा. 55 से 65 किमी प्रति घंटे (झोंकों में 70 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से आंधी चलने के कारण 16 अगस्त (शनिवार) तक मछुआरों को समुद्र में जाने से सख्त मना किया गया है.
  • उत्तर बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में भी भारी वर्षा की चेतावनी (येलो अलर्ट) दी गयी है. रविवार से उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में बारिश का प्रकोप और बढ़ेगा. इन जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल: क्या कोलकाता और आसपास के जिलों में फिर से होगी मूसलाधार बारिश?

ये भी पढ़ें: Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में होगी बारिश या फिर बढ़ेगा पारा, क्या कहता है मौसम विभाग

The post बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का असर : पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा, पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुड़ा में रेड अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles