Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मां छिन्नमस्तिके मंदिर को फूलों से सजाया गया:कोलकाता के कारीगरों ने ताल पत्ता और रंग-बिरंगे फूलों से दिया अलौकिक रूप


झारखंड के रामगढ़ में मां छिन्नमस्तिके मंदिर को शारदीय नवरात्र के लिए फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। नौ दिनों के इस त्योहार के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। कोलकाता से खास कारीगरों की टीम मंदिर को सुंदर रूप देने में दिन-रात लगी है। सजावट में ताल पत्ता, सोनम इंडिया, मुरिया, चाइना पंप पत्ता और कई देशी-विदेशी फूलों का इस्तेमाल हुआ है। आकर्षक लाइटों से रोशन पूरे मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार और तीनों गुंबदों को आकर्षक लाइटों से रोशन किया गया है। शाम होते ही मंदिर की खूबसूरती बढ़ जाती है। फूलों से तोरण, चादरें और ओम, स्वस्तिक, त्रिशूल जैसे धार्मिक चिन्हों की डिजाइनें बनी हैं। नवरात्र में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा के लिए रजरप्पा पहुंच रहे हैं। फूलों से सजा यह दरबार भक्तों को खूब आकर्षित कर रहा है। सप्तमी से भीड़ बढ़ने पर प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles