![]()
बोकारो की चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के दो मामले सुलझाए। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 सीसीटीवी कैमरे और एक एलसीडी टीवी बरामद की गई है। एसपी वेदांत शंकर ने बताया कि 14 अक्टूबर को सूरज ज्वेलर्स से सीसीटीवी कैमरे चोरी हुए थे। फुटेज से पुपुनकी निवासी अरमान अंसारी की पहचान हुई। उसने चोरी कबूल की और उसके घर से 14 सीसीटीवी कैमरे, जियो एयरफाइबर एंटीना व औजार मिले। दूसरा मामला नव प्राथमिक विद्यालय भुइयांडीह से एलसीडी टीवी चोरी का था। जांच में माराफारी के जमील अंसारी का नाम सामने आया। उसने आरबी खान के साथ चोरी कबूल की। पुलिस ने मोहंडी गांव से चोरी हुई एलसीडी टीवी बरामद की। आरबी खान पहले से ही जेल में है। अरमान अंसारी अकेले सीसीटीवी चोरी करता था। अन्य आरोपी छोटी चोरियों में शामिल थे। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।
बोकारो में चोरी के 14 CCTV और LCD TV बरामद:दो चोर गिरफ्तार, एक आरोपी पहले से जेल में बंद; दो वारदात का हुआ खुलासा
