![]()
हजारीबाग पुलिस ने चौपारण के सिंघरावां स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में हुई लूट का खुलासा कर दिया है। 25-26 सितंबर 2026 की रात हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूट हुई थी। इसमें मुख्य सरगना समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 48.26 ग्राम सोने, 4.051 किलोग्राम चांदी के आभूषण (लगभग 16 लाख रुपये मूल्य के) बरामद हुए हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट, पांच मोबाइल फोन, देसी कट्टा, गोली, चाकू, पेचकस और प्लास भी जब्त किए गए हैं। यह गिरोह पहले भी कर चुका है लूट गिरफ्तार आरोपी मोहिउद्दीन (53), गुलजार (40), सहदाम (30), सोबराती (56) (धनबाद के कतरास से) और शेख जमील (41) (पुरुलिया-बोकारो से) हैं। यह गिरोह पहले भी हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बना चुका है और इसके कुछ सदस्य पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
हजारीबाग में सिंघरावां ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा:मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार; 16 लाख के आभूषण, हथियार और बाइक जब्त

