Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में 16 पुलिस-SSB अधिकारी सम्मानित:सहरसा में DIG डॉ. कुमार आशीष ने प्रशस्ति पत्र दिया


सहरसा में कोसी क्षेत्र को नशे के अवैध कारोबार से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोसी’ अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और एसएसबी के 16 पदाधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के पुलिस अधीक्षकों के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा एसएसबी 45वीं बटालियन, वीरपुर के अधिकारी व जवान शामिल थे। डीआईजी ने अभियान में उनके बेहतर समन्वय, सक्रियता और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के प्रयासों की सराहना की। 55.53 लाख भारतीय मुद्रा और 27,570 नेपाली मुद्रा जब्त डीआईजी कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 से अब तक इस अभियान के तहत सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में कुल 1,638 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और मादक पदार्थ भी बरामद किए गए। पुलिस ने 57,878.49 लीटर अवैध शराब, 2,384.77 लीटर कफ सिरप, 4,870.146 किलोग्राम गांजा और 6,750.792 ग्राम स्मैक जब्त किया। इसके अतिरिक्त, 8,824 एमएल नशीले इंजेक्शन और 325 नशीली टैबलेट भी बरामद की गईं। अभियान के दौरान नशा तस्करी से जुड़े मामलों में 2 विदेशी पिस्टल, 5 देसी कट्टा, 1 देसी मस्कट, 3 मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। वहीं, 55 लाख 53 हजार 96 रुपये भारतीय मुद्रा और 27,570 नेपाली मुद्रा जब्त की गई। कार्रवाई में 39 मोबाइल फोन, 13 चारपहिया वाहन, एक ट्रक, एक नाव, चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा अवैध शराब बनाने की भट्ठी भी पकड़ी गई। मधेपुरा SP, सुपौल SP और सहरसा SP को मिला प्रशस्ति पत्र प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में मधेपुरा एसपी संदीप सिंह, सुपौल एसपी शरथ आरएस और सहरसा एसपी विक्रम सिहाग प्रमुख हैं। इनके अलावा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) मो. सेहबान हबीब फखरी, एसएसबी 45वीं बटालियन के उप-कमांडेंट सुमन सौरभ, परिवीक्ष्यमान डीएसपी-सह-थानाध्यक्ष मुरलीगंज मो. नुरूल हक, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी सोवरन कुमार, दयानंद कुमार महतो, अमित रंजन, धर्मपति झा और विजेन्द्र प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया। एसएसबी की ओर से 45वीं बटालियन वीरपुर के 2nd in Command जगदीश कुमार शर्मा, ASI/GD चमन सिंह चौहान, CT/GD सचिन और CT/GD मनोज कुमार को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नशा संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि कोसी क्षेत्र से नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों और प्रबुद्ध लोगों से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं और अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त, स्वस्थ और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles