पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पीसी कर खुलासा किया।
पटना पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। चित्रगुप्त नगर इलाके से नशीले इंजेक्शन 36000 एम्पुल बरामद किए गए हैं।
.
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि नौबतपुर इलाके के बिहटा सरमेरा रिंग रोड NH 131 पर अपराधिक गतिविधियों के रोक थाम के लिए वाहनों की जांच पड़ताल हो रही थी।
चित्रगुप्त नगर इलाके से नशे के खिलाफ गठित टीम के द्वारा इनपुट पर एक अभियुक्त को 2000 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ अरेस्ट किया गया।
इसकी निशानदेही पर अगमकुंआ थाना अंतर्गत किराए के फ्लैट से 34000 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

3 आरोपियों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया
इसमें संलिप्त कुल 3 आरोपियों को एक स्कूटी और एक बाइक के साथ अरेस्ट किया गया है। फिलहाल इन सभी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ नौबतपुर से करोड़ों का गांजा बरामद हुआ है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। SSP ने बताया, नौबतपुर इलाके से 134 किलो गांजा की सप्लाई कोईलवर के इलाके में होने वाली थी। वाहन चेकिंग के दौरान यह खेप मिली है। झारखंड नंबर के ट्रक और फॉर्च्यूनर गाड़ी पकड़ी गई है। 4 को अरेस्ट किया गया है। सभी भोजपुर के रहने वाले हैं।


