Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया जाएगा तैयार


सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन की ओर से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कुंदा स्थित 35वीं बटालियन की कंपनी परिसर में 21 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसके तहत क्षेत्र के 20 स्थानीय युवाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मोबाइल फोन के रख-रखाव के साथ-साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों ने एसएसबी की इस कल्याणकारी पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलेंगे। इससे युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने में संबल मिलेगा। प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यावहारिक एवं रोजगारपरक रखा गया है, ताकि पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद युवा मोबाइल रिपेयरिंग का स्वतंत्र कार्य शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि बल सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा के दायित्वों के साथ-साथ स्थानीय जनता के कल्याण एवं विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने विशेष रूप से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने पर जोर दिया। उनका मानना है कि ऐसे रोजगारपरक प्रशिक्षण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles