Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- बैरिया बस स्टैंड पर खड़ी बस में आग:धू-धूकर जली गाड़ी, जान बचाकर भागे यात्री; किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं


मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पर रविवार को एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाके में दृश्यता कम हो गई। आग की लपटें देखकर यात्रियों और बस कर्मियों में हड़कंप मच गया। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान, आसपास खड़ी अन्य बसों के चालकों और कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी गाड़ियों को घटनास्थल से तुरंत हटा लिया। इससे आग को दूसरी बसों तक फैलने से रोका जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया। कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के समय बस में यात्री थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस बैरिया बस स्टैंड उत्तर बिहार का एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। जहां से बिहार और अन्य राज्यों के लिए सैकड़ों बसों का संचालन होता है। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात और बस सेवाओं पर असर पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles