Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा के सद्भावना चौक पर अतिक्रमण अभियान:सरकारी जमीन से अवैध निर्माण हटाए, नोटिस के बाद बुलडोजर एक्शन


नवादा शहर के सद्भावना चौक के पास जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सर्विस रोड के किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर हलचल मच गई। प्रशासन के अनुसार, सर्विस रोड के किनारे सरकारी जमीन पर कई लोगों ने भवन और अन्य निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। जिला प्रशासन ने पूर्व में इन लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौके पर मौजूद नोटिस के बावजूद तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। प्रशासनिक टीम की निगरानी में बुलडोजर ने सड़क किनारे के अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को खाली कराया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटने के बाद सर्विस रोड का क्षेत्र काफी हद तक साफ हो गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को स्वयं अपना कब्जा हटाना होगा। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles