Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Chatra Naxal TSPC Commander Laxman Ganjhu Arrested

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु को गिरफ्तार किया है। उस पर इसी साल अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिस जवानों पर हमला करने का आरोप है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

.

यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। क्योंकि लक्ष्मण गंझू लंबे समय से फरार था। उस पर दो पुलिसकर्मियों की शहादत का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।

चतरा पुलिस को खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि लक्ष्मण गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पारामातु में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा है।

इस सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली कमांडर को धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में पहली बार आया

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार लक्ष्मण गंझू 2012 से ही नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में वह पहली बार आया है। उसके खिलाफ सदर और जोरी थाने में यूएपीए (UAPA) और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में कुल तीन मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles