Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने दी रंगारग प्रस्तुतियां


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर रहा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में उपायुक्त कंचन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।परेड के अनुशासित कदमताल, बैंड की गूंजती धुन और देशभक्ति के नारों ने समारोह को भव्यता प्रदान की। जिलेवासियों ने जिले के विकास, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इससे पहले फूलों से सजी खुली गाड़ी में पुलिस अधीक्षक एवं सार्जेंट मेजर के साथ उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत की प्रस्तुति हुई और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के दौरान पूरा स्टेडियम सम्मान में खड़ा रहा।उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि आजादी अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी है। कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। तिरंगा हमें हमारी उपलब्धियों की याद दिलाने के साथ यह सवाल भी करता है कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन और सपनों को देश के लिए न्योछावर किया, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम क्या कर रहे हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी अरुणा कुमारी, जनगणना पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी कुरडेग नमन कुजूर, कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार, चिकित्सक सह शिशु रोग विशेषज्ञ, ए बी एफ बांसजोर के प्रशांत कुमार तिवारी, सहायक शिक्षक सत्यजीत कुमार, मुखिया सोमारी कैथवार, स्वास्थ्य सहिया ग्लोरिया कंडुलना, बी एल ओ खुशबू देवी, सफाई जमादार अरुण कुमार तथा अनुसेवक सुकरा विरहोर को सम्मानित किया गया।पुलिस विभाग से विकास कुमार (साइबर सेल), कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार, मानव मयंक (प्रभारी पीसीआर), अविनेश पाण्डेय, सुपाई सोरेन (कुरडेग थाना) एवं आरक्षी 799 सुनील कुमार (तकनीकी शाखा) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलाकर कुल 11 प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया। उर्स लाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय एवं सेंट मेरिज हाई स्कूल सामटोली के छात्र-छात्राओं ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles