Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुरुलिया को शुभेंदु अधिकारी की सौगात, अब 8.13 लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

Purulia Drinking Water Project: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के सहयोग से बनी महत्वाकांक्षी पेयजल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया. बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शुरू की गयी इस 1,296.25 करोड़ रुपए की परियोजना से जिले के 8 लाख से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने परियोजना में वित्तीय और तकनीकी सहयोग के लिए जापान सरकार और जेआईसीए (JICA) का आभार व्यक्त किया.

परियोजना से जुड़ी प्रमुख बातें और आंकड़े

  • लागत और वित्तीय सहयोग : 1,296.25 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली परियोजना में JICA और जापान सरकार का योगदान 889.06 करोड़ रुपए है.
  • प्रति व्यक्ति आपूर्ति : योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन 70 लीटर शोधित (ट्रीटेड) यानी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा. कुल मिलाकर प्रतिदिन लगभग 6.8 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी.
  • प्रभावित क्षेत्र : परियोजना से पुरुलिया नगरपालिका क्षेत्र के साथ-साथ मानबाजार-1, बड़ाबाजार, पुरुलिया-1, पुंचा और अर्शा प्रखंडों (Blocks) को कवर किया जायेगा. इसके तहत 458 ग्रामीण इलाकों के 87,271 परिवारों (लगभग 8.13 लाख आबादी) को नल से जल मिलेगा.

ये भी पढ़ें: पुरुलिया में ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील परियोजना का शिलान्यास, 5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

तकनीकी ढांचा और कार्यप्रणाली

घटक विवरण
जल स्रोत मुकुटमणिपुर जलाशय
प्राइमरी पाइपलाइन 1.2 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से शोधन संयंत्र (WTP) तक
ट्रांसमिशन नेटवर्क 272 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन
ओवरहेड टैंक 42 उच्चस्तरीय पानी की टंकियां
वितरण नेटवर्क 1,594 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन

इस परियोजना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने क्रियान्वित किया है. इसकी प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में दी गयी थी.

The post पुरुलिया को शुभेंदु अधिकारी की सौगात, अब 8.13 लाख लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles