Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट:चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में झमाझम बारिश; रांची समेत 8 जिलों में यलो अलर्ट


बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय होने से झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। झारखंड के लगभग हिस्से में सोमवार देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेमी बारिश और एक-दो जगह 20 सेमी से अधिक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह में यलो अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका है। 19 अगस्त को भी रेड और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त यानी कल भी चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट रहेगा। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को बारिश की गतिविधि कुछ कम होगी, लेकिन कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 22 अगस्त को भी कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है। 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिर बन सकता है। यानी अगले छह दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के आसार नहीं हैं। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में सर्वाधिक बारिश सोमवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। कोडरमा में सबसे अधिक 42 मिमी, बोकारो में 41 मिमी, जमशेदपुर में 16 मिमी, देवघर में 7 मिमी, रांची में 6 मिमी, खूंटी में 1 मिमी और बहरागोड़ा में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। जारी आंकड़ों में पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में 90.8 मिमी बारिश राज्य में सबसे अधिक रही। इसके अलावा मंजारी, मुसाबनी और जगन्नाथपुर में 7-7 सेमी तथा चाईबासा सदर में 6 सेमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण रांची समेत कई जिलों में तापमान में राहत रहने की संभावना है। राज्य में अब भी 18% कम बारिश 1 जून से 17 अगस्त के बारिश के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में अब भी सामान्य से 18% कम बारिश हुई है। हालांकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 35% अधिक और सिमडेगा में 1% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट वाले जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बादल और बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles