Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा पुलिस की बिहार के अपराधियों के साथ मुठभेड़:बैंक लूट की बना रहे थे योजना, एक के पैर में लगी गोली, सभी चार लूटेरे धराए


कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने बैंक लूट की योजना बना रहे बिहार के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और लूट में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है। एसपी कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से आए अपराधी तिलैया थाना क्षेत्र की इंदरवा बस्ती में एक मकान में ठहरे हैं। वे बैंक लूट की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सोमवार देर रात करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान पुलिस मकान में पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके तीन साथियों सन्नी, अतुल और अमन को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल प्रिंस को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग से बचाव के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार के पैर में भी चोट आई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को बनाना था निशाना घायल प्रिंस पांडेय ने पुलिस को बताया कि हाजीपुर के निरंतर सिंह की योजना के तहत वह अपने साथियों के साथ कोडरमा बाजार स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट करने आया था। चारों पिछले तीन दिनों से इंदरवा बस्ती में राय जी नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे और लगातार बैंक की रेकी कर रहे थे। प्रिंस के मुताबिक एक-दो दिन में बैंक लूटने की वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। उसने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना निरंतर सिंह गूगल मैप से बैंक का लोकेशन तलाशता है और इसके बाद साथियों को संबंधित जगह भेजकर रेकी कराता है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को इसलिए निशाना बनाया जाता है क्योंकि वहां गोल्ड लोन की सुविधा होने के कारण बड़ी मात्रा में सोना मिलने की संभावना रहती है। प्रिंस ने कहा कि वह पहली बार बैंक लूटने के इरादे से कोडरमा आया था। एसपी रात 2 बजे अस्पताल पहुंचे, ली जानकारी करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान एसपी कुमार शिवाशीष लगातार पूरे ऑपरेशन की जानकारी लेते रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद रात करीब 2 बजे वे सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पहले घायल तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार का हाल जाना और इसके बाद पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे प्रिंस पांडेय को पैर में गोली लगी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। बरही की बैंक लूट से भी जुड़ सकते हैं तार पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार अपराधियों के तार कुछ महीने पहले हजारीबाग के बरही चौक के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट से भी जुड़े हो सकते हैं। वहां बैंक कर्मी को बंधक बनाकर सोना और नकदी लूटी गई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रिंस ने बताया कि वह सिवान जिले के सराय परौली का रहने वाला है। उसके पिता सवालिया पांडेय किसान हैं। उसने फार्मेसी में डिप्लोमा किया है, लेकिन निरंतर सिंह के संपर्क में आने के बाद पैसे के लालच में अपराध की राह पकड़ ली। सन्नी, अतुल और अमन से भी उसकी मुलाकात निरंतर सिंह ने ही कराई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles