![]()
श्रीश्री मां मनसा पूजा महोत्सव फुटलाहीबांध, कोयरी टोला हाई स्कूल पारसोतिया रामगढ़ में मां मनसा पूजा धूमधाम मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव के तहत कई धार्मिक कार्यक्रम किए गए। पूजा स्थल पर मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। पुजारी गणेश पांडेय द्वारा यजमान लेखराज महतो को सपत्निक पूजा कराई। 17 अगस्त की रात्रि में मां मनसा की पूजा और दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजन के बाद आरती और पुष्पांजलि की गई। इसके बाद लोगों के बीच खीर का प्रसाद बांटा गया। मंगलवार की दोपहर 2 बजे से भी अटूट भंडारा का प्रसाद वितरण गया। रात्रि 8 बजे से भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 19 अगस्त की दोपहर 2 बजे से पुष्प वर्षो के साथ मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन के लिए विदाई होगी। महासमिति के संस्थापक लेखराज महतो ने बताया कि मां मनसा की पूजा धूमधाम से की जा रही है। बारिश के बावजूद महिलाएं व लोगों ने पूजा व दर्शन की। महोत्सव में समिति के अध्यक्ष बबलू प्रसाद, सचिव नीतीश कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष कपिल देव प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष आनंद चौधरी, सह कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, सह सचिव अंकित कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष टिंकू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सतीश कुशवाहा, राजकुमार,अमित कुमार, सदस्य चंदन कुमार, दिलीप कुमार, बलराम कुमार, अमन कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुशवाहा, नमित कुमार, रवि कुमार, जयप्रकाश मानकी, राजू कुशवाहा, धीरज कुमार, राजकुमार, रंजीत कुमार, शुभम कुमार, उज्ज्वल कुमार, विकास कुमार, आनंद मुंडा, मुन्ना कुमार, अनिल राज, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, देव हर्ष कुमार, संत विलास दांगी, विनोद लाला, सीताफल महतो, शुभम कुमार, राहुल राम, संतोष मुंडा, नागेंद्र महतो, पोकलाल महतो, मक्केश्वर महतो, चितरंजन महतो, अशोक महतो, पूरनलाल महतो, गोविंद महतो वं ऋतिक राम जुटे हुए है। शहर के कोयरी टोला सहित आसपास के गांवों में भी मां मनसा की विधिवत पूजा हुई ।
