Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मेले में विद्यार्थियों ने दिखाए औषधीय व सजावटी पौधे

भास्कर न्यूज| सिमडेगा सिमडेगा कॉलेज में गुरुवार को पौधा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के औषधीय, उपयोगी एवं सजावटी पौधों का प्रदर्शन किया। उन्होंने उनके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। पौधा मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पौधों के प्रति जागरूकता तथा औषधीय एवं उपयोगी वनस्पतियों के महत्व को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान पौधों के माध्यम से हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद सहित डॉ. तिरियो एक्का, डॉ. ब्रजेश प्रियदर्शी, रीमा सुप्रिया कुजूर, डॉ. अतेन्द्र कुमार, बिशेश्वर मुंडा, संजय कुमार, संज्योति लकड़ा, प्रदीप लोहरा, चेतन सिंह मुंडा, ऑलिव डुंगडुंग, उर्मिला देवी, स्मिता कुमारी राम एवं सचिन कुमार साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विभागवार विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संवर्धन के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शित पौधों में से उपयुक्त औषधीय एवं शोभायमान पौधों का उपयोग भविष्य में महाविद्यालय परिसर के हरित विकास, सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles