Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

5 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण:खगड़िया से अपहृत बालक बेगूसराय से 5 घंटे में मिला, 2 गिरफ्तार


खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र से फिरौती के लिए अपहृत बालक को पुलिस ने महज पांच घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की रिहाई के बदले पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को गंगौर थाना पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बच्चे के परिजनों से पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। लगातार छापेमारी और कार्रवाई के बाद पुलिस को अपहृत बालक के बेगूसराय क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने बेगूसराय के कपसिया नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार बालक की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हिटलर कुमार और बलराज कुमार के रूप में हुई है, जो दोनों बेगूसराय जिले के सिंघौल डीह निवासी स्वर्गीय रामाशीष पोद्दार के पुत्र हैं। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता और अपहरण के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस संबंध में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में गंगौर थाना कांड संख्या 138/26, दिनांक 20 अगस्त 2026 को धारा 137(2), 140(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। डीआईयू टीम भी रही शामिल अपहृत बालक की बरामदगी के लिए गठित छापेमारी दल में गंगौर थाना के पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान, डीआईयू टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद किया जा सका। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अपहृत बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles