Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में चाकू लेकर आयी महिला ने ममता बनर्जी पर की हमले की कोशिश! तृणमूल ने पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठाये सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक महिला ने हमले की कोशिश की. मंगलवार को कालीघाट में एक पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जिस महिला ने हमले की कोशिश की, उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने इस संबंध में कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज करवायी. है.

ममता बनर्जी के घर के सामने गाली-गलौज भी की

टीएमसी सांसद डोला सेन ने आरोप लगाया है कि बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर कालीघाट में उनके आवास के सामे ही हमले की कोशिश हुई है. उन्होंने कहा कि चाकू के साथ जो महिला हमला करने कें लिए आयी थी, उसने खुद को सिविक वॉलेंटियर बताया था. उसने अपना परिचय ममता बनर्जी की भतीजी के रूप में दिया था. डोला ने कहा कि तन्निष्ठा साहा नाम की यह महिला नशे में थी. उसने ममता बनर्जी के घर के सामने गाली-गलौज भी की. सड़क पर लेट गयी. आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है.

डोला ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, तापस सेन ने किया पलटवार

ममता बनर्जी की करीबी सांसद डोला सेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शुभेंदु अधिकारी सरकार में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. उनके आरोपों पर राज्य के मंत्री तापस राय ने पलटवार किया. तापस ने कहा- ममता बनर्जी क्या अपना कार्यकाल भूल गयीं हैं.

शाम 6 बजे हुआ कथित हमला

डोला सेन ने बताया कि कालीघाट के थाना प्रभारी को ई-मेल के जरिये घटना की जानकारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि शाम को करीब 6 बजे कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने ही तृणमूल सुप्रीमो पर हमले की कोशिश हुई. ममता बनर्जी, वैश्वानर चट्टोपाध्यय और डोला सेन के साथ कालीघाट मिलन संघ की दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए जा रहीं थीं.

ममता को ‘पीसी’ कहकर संबोधित करते हुए महिला ने मारा झपट्टा

उसी समय एक महिला ममता को ‘पीसी’ (बुआ) कहकर संबोधित करते हुए उनके करीब आ गयी. डोला सेन का दावा है कि महिला नशे में धुत थी. उसने कूदकर ममता पर हमले की कोशिश की. इसके बाद सड़क पर लेट गयी और गाली-गलौज करने लगी. डोला ने दावा किया कि महिला के हाथ में चाकू था.

The post कोलकाता में चाकू लेकर आयी महिला ने ममता बनर्जी पर की हमले की कोशिश! तृणमूल ने पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठाये सवाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles